ईस्टर पर्व को लेकर कल से बदला रांची का ट्रैफिक रूट

झारखंड
Spread the love

रांची। ईस्‍टर पर्व 30 और 31 मार्च को मनाया जाएगा। इसे लेकर राजधानी रांची के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। उपरोक्त के अलावे पूर्व से निर्धारित नो-इंट्री का समय यथावत रहेगा। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने दी है।

जारी आदेश में कहा गया है कि 30 और 31 मार्च, 2024 को ईसाई समुदाय का बड़ा त्योहार ईस्टर पर्व मनाया जाऐगा। इस दिन हजारों-लाखों की संख्या में ईसाई धर्मावलंबी रांची में मौजूद कब्रिस्तान में अहले सुबह सपरिवार एकत्रित होते है। इस अवसर पर यातायात व्यवस्था निम्नवत होगी।

कांटाटोली चौक से बहुबाजार की ओर जाने वाली बस/सिटी राईड बस/मालवाहक / बडी वाहनों का परिचालन 31 मार्च को सुबह 4 बजे से 9 बजे तक पूर्णतः वर्जित रहेगा।

कांटाटोली चौक से डंगराटोली होते हुए सर्जना चौक की ओर जाने वाली बस/सिटी राईड बस/मालवाहक/बड़ी वाहनों का परिचालन 30 मार्च की रात 9 बजे से 31 मार्च, 2024 के सुबह 9 बजे तक पूर्णतः वर्जित रहेगा।

सर्जना चौक से मिशन चौक होते हुए डंगराटोली/कांटाटोली चौक की तरफ जाने वाली बस/सिटी राईड बस/मालवाहक/बड़ी वाहनों का परिचालन 30 मार्च की रात 9 बजे से 31 मार्च, 2024 के सुबह 9 बजे तक पूर्णतः वर्जित रहेगा।

खेलगांव चौक से कांटाटोली चौक की ओर आने वाली बस/सिटी राईड बस/मालवाहक/बडी वाहनों का परिचालन 31 मार्च, 2024 को प्रातः 3 बजे से 9 बजे तक पूर्णतः वर्जित रहेगा।

दुर्गा सोरेन चौक से कांटाटोली चौक की ओर आने वाली मालवाहक वाहन का परिचालन प्रातः 3 बजे से 9 बजे तक पूर्णतः वर्जित रहेगा।

मुंडा चौक से कांटाटोली चौक की तरफ जाने वाली बस/सिटी राईड बस/मालवाहक / बड़ी वाहनों का परिचालन 31 मार्च, 2024 को प्रातः 3 बजे से 9 बजे तक पूर्णतः वर्जित रहेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8