Jharkhand Weather : पश्चिम झारखंड में मौजूद है साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन, ये होगा असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। एक साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन पश्चिम झारखंड और आसपास के क्षेत्र में स्थित है। इसका असर राज्‍य के कई जिलों में शनिवार को देखने को मिला। कई जिलों में भारी बारिश हुई। आने वाले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 23 सितंबर को दी।

तापमान में गिरावट

राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

24-25 सितंबर तक ये स्थिति

राज्‍य में कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

वज्रपात को लेकर अलर्ट

केंद्र के मुताबिक 24 और 25 सितंबर को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

वज्रपात से ऐसे बचें

यथासंभव घर पर रहें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों या कॉर्डेड फोन का उपयोग करने से बचें, क्योंकि बिजली तारों के माध्यम से यात्रा कर सकती है। चोट या क्षति का कारण बन सकती है। बाहर हैं तो ऊंची जमीन या अलग-थलग पेड़ों से बचें। बड़े पेड़ के नीचे, बिजली के खंभों या खाली जगह से हट जाएं। किसी सुरक्षित या पक्‍की संरचना के नीचे शरण लें।

यहां भी पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।