आदिवासी जमीन से जल्द हटेगा कब्जा, दंडाधिकारी प्रतिनियुक्‍त

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। आदिवासी जमीन से जल्‍द कब्‍जा हटाया जाएगा। इसके लिए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। इसकी जानकारी कुडू अंचल अधिकारी की ओर से दी गई है।

अंचल अधिकारी के मुताबिक न्यायालय भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, लोहरदगा (रांची) से आवेदक सतीश पाहन, पिता सरहुल पाहन की विधिवत दखल देहानी का आदेश प्राप्त है। उनकी जमीन मौजा-विश्रामगढ़ के हाल खाता सं0-44/60 हाल प्लॉट सं0- 63/46 रकबा 0.35 एकड़ है।

विधिवत दखल कब्जा दिलाने के लिए पर्याप्त संख्‍या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल के साथ अंचल निरीक्षक अनन्त श्यनम विश्वकर्मा को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। दखल कब्‍जा के लिए 7 अक्‍टूबर, 2023 की तिथि निर्धारित की गई है।

पूर्व में भी जमीन वापसी वाद (संख्या- 14/2010-11) में बिगा उरांव मौजा कुडू, हाल खाता सं0- 127, हाल प्लॉट सं0- 1385, रकबा 0.08 ए० भूमि का दखल देहानी अंचल कार्यालय, कुडू द्वारा किया जा चुका है |

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।