hailstorm

Jharkhand Weather : कल इन जिलों में पड़ेंगे ओले, वज्रपात का भी अलर्ट

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में कल यानी 13 फरवरी को ओला पड़ेगा। वज्रपात भी होगा। इसका असर कई जिलों में पड़ेगा। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 12 फरवरी, 2024 को दी है। अलर्ट के मद्देनजर इन जिले के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

तापमान में बदलाव नहीं

राज्‍य में अगले 5 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

कल से यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 13 और 14 फरवरी को राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

15 को ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 15 फरवरी को राज्‍य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों के लिए अलर्ट

केंद्र के मुताबिक 13 और 14 फरवरी को राज्‍यभर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।

यहां ओला पड़ेगा

केंद्र के अनुसार गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग, रांची जिले में ओला पड़ने की प्रबल आशंका है।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।