स्थाई समायोजन की मांग को लेकर झारखंड MPW कर्मचारी संघ का चरणबद्ध आंदोलन शुरू

झारखंड
Spread the love

रांची। स्‍थाई समायोजन की मांग को लेकर झारखंड MPW कर्मचारी संघ का चरणबद्ध आंदोलन 12 फरवरी, 2024 से शुरू हुआ। इसके तहत राज्य के सभी जिलों के MPW स्वास्थ्य कर्मी काला बिल्ला लगाकर काम करते हुए विरोध जता रहे हैं। यह कार्यक्रम 14 फरवरी तक चलेगा।

आंदोलन की रूपरेखा

  • 12 से 14 फरवरी, 2024 तक राज्य भर के सभी MPW स्वास्थ्य कर्मी काम करते हुए काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज करेंगे।
  • 15 से 18 फरवरी, 2024 तक सभी कर्मी अपने अपने शरीर पर स्थाई समायोजन की मांग का बैनर/तख्ती लगाकर कार्य करते हुए विरोध दर्ज करेंगे।
  • 19 फरवरी, 2024 को सभी कर्मी 1 दिन का उपवास रखकर काम करेंगे।
  • 20 फरवरी, 2024 सभी जिलों में MPW स्वास्थ्य कर्मी स्थाई समायोजन को लेकर अपने-अपने सिविल सर्जन को मांग पत्र सौपेंगे।

मंत्रालय का घेराव

संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार और महासचिव मंगल हेम्ब्रम ने कहस कि मांगों पर 20 फरवरी तक विभाग या सरकार के संज्ञान नहीं लेने पर 21 फरवरी, 2024 को रैली निकालकर झारखंड स्वास्थ्य मंत्रालय (नेपाल हाउस) का घेराव किया जाएगा। इसमें राज्य के सभी एमपीडब्‍ल्‍यू स्वास्थ्य कर्मी शिरकर करेंगे।

जिम्‍मेवार विभाग

संघ के पदधारियों ने कहा कि इससे उत्पन्न होने वाली सम्पूर्ण विधि व्यवस्था की जिम्मेवारी स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारी और राज्य सरकार की होगी।

यहां सीधे पढ़े खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।