Jharkhand : कई जिला कल्‍याण पदाधिकारी का तबादला, यहां देखें लिस्‍ट

झारखंड
Spread the love

रांची (Jharkhand)। झारखंड सरकार ने जिला कल्‍याण पदाधिकारी का तबादला कर दिया है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्‍पसंख्‍यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्‍याण विभाग ने 9 फरवरी को जारी कर दिया। इसे तत्‍काल प्रभाव से लागू किया गया है।

श्रीमती संगीता शरण (जिला कल्याण पदाधिकारी, रांची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में उप निदेशक कल्याण (आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय, रांची) के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

श्रीमती सरस्वती कच्छप (प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी, सिमडेगा) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी (लोहरदगा) के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

विजन उरांव (प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी, पाकुड़) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी (दुमका) के पद पर पदस्थापित किया जाता है। उरांव अगले आदेश तक प्रभारी विशिष्ट पदाधिकारी (पहाड़िया कल्याण, दुमका) के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

लक्ष्मण हरिजन (अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, चाईबासा-अतिरिक्त प्रभार-जिला कल्याण पदाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम एवं जिला कल्याण पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी (पाकुड़) के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

श्रीमती नीली सरोज कुजूर (अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, बरही) अतिरिक्त प्रभार-जिला कल्याण पदाधिकारी, कोडरमा को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी (बोकारो) के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।