कोल इंडिया मैराथन में 7500 से अधिक धावक लेंगे हिस्सा

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल द्वारा कोल इंडिया के तत्‍वावधान में कोल इंडिया मैराथन 2024 का आयोजन रांची में 11 फरवरी को होगा। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 7500 से ज्यादा धावक हिस्सा लेंगे। इसमें 6100 से अधिक पुरुष एवं लगभग 1400 महिला धावक हैं।

यह मैराथन रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्‍टेडियम से आरम्भ होगा। कांके रोड होते हुए अंबेडकर चौक, पिठोरिया के आगे तक जाएगा। मुंबई मैराथन की द्वितीय और तृतीय विजेता रेशमा केवाटे एवं श्यामली सिंह इस मैराथन में भाग ले रहीं हैं। सीसीएल के कन्वेंशन सेंटर में महिला श्रेणी में एशियन स्वर्ण पदक विजेता पहली भारतीय महिला नितेश सुनीता बोदरा ने 9 फरवरी को मोटिवेशनल स्पीच दिया। 

मैराथन सुबह 4.30 बजे बिरसा मुंडा स्‍टेडियम से शुरू होकर कांके रोड होते हुए पुनः मोरहाबादी में संम्‍पन्‍न होगा। कोल इंडिया द्वारा इस प्रतियोगिता में 33 लाख रुपए से अधिक की राशि पुरस्कार स्वरूप दिया जायेगा। यह मैराथन महिलाओं और पुरुषों की चार श्रेणियों में आयोजित किया जा रहा है। 42.195 किमी का फुल मैराथन, 21.098 किमी का हाफ मैराथन, 10 किमी और 5 किमी। 

प्रथम कोल इंडिया मैराथन की सफलता और आम जनता से मिली भरपूर प्रशंसा के बाद इस वर्ष द्वितीय कोल इंडिया मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन एआईएमएस द्वारा प्रमाणित है। बेहतर संचालन के लिए मैराथन के दौरान आपातकालीन चिकित्सीय सेवा के लिए मेडिकल टीम के साथ ही सीसीएल के सुरक्षा कर्मी भी उपस्थित रहेंगे। इस मैराथन में कोल इंडिया और इसकी सभी कंपनी से बड़ी संख्या में वरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।