जनानी झूमर लोक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

रांची। सांस्कृतिक संस्था कुंजबन छोटानागपुरी लोक संगीत एवं नृत्य प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में 27 फरवरी से ‘25 दिवसीय जनानी झूमर लोक नृत्य कार्यशाला एवं एक दिवसीय मंच प्रस्तुति’ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। भारत सरकार के संस्कृति के सौजन्य से ‘कला संस्कृति विकास योजना’ के तहत नायक टोली अपर चुटिया रांची में 27 फरवरी से 23 मार्च 2024 तक पद्मश्री मुकुंद नायक के निर्देशन में नृत्य कार्यशाला चलेगी। इस नृत्य कार्यशाला में रांची जिला के अलग-अलग क्षेत्र से युवा प्रतिभागियों को नृत्य प्रशिक्षण के लिए शामिल किया जा रहा है।

उद्घाटन समारोह में कुंजबन के अध्यक्ष किशोर नायक, संस्थापक सचिव पद्मश्री मुकुंद नायक, मुख्य अतिथि कैलाश केसरी, विश्व हिंदू परिषद रांची महानगर अध्यक्ष रांची मनपुरन नायक, धंजू नायक, सोमनाथ महली, सुजीत शर्मा, अंजय नायक, मनपुरण नायक, बसलोचन राम, रुपेश केसरी, वादन प्रशिक्षक के रूप में सुदामा सिंह, सोमनाथ महली, दुर्योधन नायक, बांसुरी वादक रामेश्वर मिंज, ढोलक वादक किशोर महली मौजूद थे।

कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागी सुश्री देवी कुमारी, सुश्री नूतन लकड़ा, सुश्री लक्ष्मी कछप, सुश्री प्रिया खलखो, सुश्री नीलम कुमारी, सुश्री रेशम कच्छप, सुश्री नेहा कुमारी, सुश्री लक्ष्मी उरांव, के साथ-साथ लगभग 30 प्रतिभागियों संग कुंजबन छोटानागपुरी लोक संगीत एवं नृत्य प्रशिक्षण केंद्र के पदधाकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। धन्यवाद बालेश्वर नायक ने जनानी झूमर गीत गाकर किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8