झारखंड इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्‍यक्ष बने गौतम बियानी

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

रांची। झारखंड इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन के वर्ष 2022-23 की वार्षिक आमसभा 10 जुलाई को होटल एवीएन ग्रैंड में हुई। इसमें एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया। पदधारी सहित कार्यकारिणी के सदस्‍य चुने गये।

वर्तमान अध्यक्ष पंकज चौधरी ने स्‍वागत किया। सचिव दीपेश चंद्र मिश्र ने पूरे सत्र के कार्यों जानकारी दी। कोषाध्यक्ष दीपक मुरारका ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसे मौजूद सदस्‍य ने पारित कर दिया।

आम सभा के बाद सत्र 22-23 के चुनाव की प्रक्रिया चुनाव पदाधिकारी राजेश लितहा द्वारा संपन्न कराई गई। गौतम बियानी को सत्र 2022-23 के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। दीपेश चंद्र मिश्र को उपाध्यक्ष, विकास अग्रवाल को सचिव, शुभम सिंघानिया को सह सचिव, दीपक मुरारका को कोषाध्यक्ष, संजय जौहर को ऑडिटर सर्वसम्मति से चुना गया।

इसके अलावा 21 कार्यकारणी समिति का चयन सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यकारणी समिति में मो नाहिद, प्रवीण मोदी, पंकज कुमार ढक्कर, विनोद गिरि, केदार मित्रा, अजय अग्रवाल, दीपक पटेल, पंकज कुमार श्रीवास्तव, कुशल मक्कर शुशील कुमार अग्रवाल शामिल हैं।