हिजला मेला खेलकूद महोत्सव : देवघर और शिकारीपाड़ा वालीवाल के संयुक्त विजेता

खेल झारखंड
Spread the love

  • कबड्डी पुरुष और महिला वर्ग का खिताब क्रमशः पुलिस लाइन और देवघर के नाम

दुमका। मयूराक्षी नदी के तट पर स्थित हिजला मेला परिसर में गुरुवार को कबड्डी, खो खो एवं वालीबॉल का फाइनल मुकाबला हुआ। इसके साथ 14 वर्ष से कम उम्र के बालक एवं बालिकाओं के लिए 200 मीटर दौड़ और ऑफिसियल के लिए 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

पुरुषों के लिए आयोजित 5000 मीटर की दौड़ में ब्रेन्टिंयस मरांडी, सुनील टुडू, मुकेश हांसदा, टोनोय मुर्मू और संता हेंब्रम क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे व पांचवें स्थान पर रहे। 14 वर्ष से कम उम्र के बालकों के लिए हुए 200 मीटर की दौड़ में करण मुर्मू, पीटरसन हांसदा और आकाश टुडू क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

ऑफिशियल के लिए आयोजित 100 मीटर की दौड़ में वरुण कुमार, मदन कुमार और विद्यापति झा क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चियों के लिए आयोजित 200 मीटर की दौड़ में पुतुल बास्की, पानो मरांडी व बिजली हेंब्रम पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

वर्ष 2024 में वॉलीबॉल का खिताब देवघर और शिकारीपाड़ा टीम को संयुक्त रूप से दिया गया। विजयपुर की टीम उपविजेता रही। कबड्डी पुरुष वर्ग में पुलिस लाइन की टीम ने जामताड़ा को संघर्षपूर्ण मुकाबले में परास्त कर इस वर्ष का खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग खो-खो के फाइनल मुकाबले में डंगालपाड़ा की टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में जामताड़ा को दो प्‍वाइंट से परास्त कर चैंपियन बना।

महिलाओं के लिए आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में देवघर ने जामताड़ा को परास्त कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। अनुशासन के लिए भीकमपुर जमा की टीम को विशेष रूप से पुरस्कार दिया गया। महिला वर्ग के को-को फाइनल मुकाबले में सीटों कानून हाई स्कूल दुमका की टीम ने पुलिस लाइन दुमका को चार अंक से परास्त कर फाइनल के खिताब पर कब्जा जमा लिया।

विजेता खिलाड़ियों को कार्यपालक विद्युत अभियंता अमिताभ बच्चन सोरेन और सेवानिवृत्त आग्र परियोजना निदेशक सुधीर कुमार सिंह ने नकद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जनजातीय हिजला मेला खेलकूद समिति के सह संयोजक उमाशंकर चौबे ने अतिथियों का धन्यवाद किया। मंच का संचालन मीडिया समन्वयक मदन कुमार ने किया।

संपूर्ण खेलकूद के आयोजन में खेलकूद मुख्य आयोजन समिति के जिला खेलकूद पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार, सह संयोजक उमाशंकर चौबे, बिमल भूषण गुहा, बालीवाल संयोजक गोविंद प्रसाद, एथलेटिक्स संयोजक वरुण कुमार, निमाय कांत झा, विद्यापति झा, वंशीधर पंडित, आकर्षक खेल संयोजक अरविंद कुमार, हैदर हुसैन, रंजीत कुमार मिश्रा, अमित कुमार, खो खो संयोजक मोइन अंसारी, कुलदीप सिंह, तीरंदाजी संयोजक देवीधन टुडू, गौरव कुमार सिंह, दाउद अली, सुशील हेंब्रम, अमरनाथ चौधरी, अग्नेश मुर्मू, डॉ रूपम कुमारी, आशीष रंजन भारती, सुनेन्दु सरकार, भारोत्तोलन संयोजक जयराम शर्मा, निशू कुमारी, कुश्ती संयोजक संदीप कुमार जय बमबम, विनीत कुमार सिंह, प्रिंस राज सिंह, फरीद खान, अमित कुमार पाठक, ज्ञान प्रकाश, निर्मल हंसदा, विनय कुमार सिंह, अमित कुमार, नथानिएल मरांडी सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्यों की भूमिका रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8