बड़ी खबरः 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला के आरोपी आरके आनंद ने रांची कोर्ट में किया सरेंडर

अपराध झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। बड़ी खबर यह है कि पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता आरके आनंद ने सोमवार को रांची कोर्ट में सरेंडर कर दिया।आनंद झारखंड में 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले के आरोपी हैं।

यहां बता दें कि आरके आनंद ने पिछले दिनों अपने ऊपर दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की अपील झारखंड हाईकोर्ट से की थी, लेकिन झारखंड हाईकोर्ट से इन्हें बड़ा झटका लगा था। हाईकोर्ट ने उनके ऊपर दर्ज एफआईआर को निरस्त करने से इनकार कर दिया था।

यहां यह भी बता दें कि 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले की जांच एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) कर रहा है। एसीबी ने उन्हें मामले में आरोपी बनाया है। इसी मामले में इन्होंने राहत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन उस याचिका पर सुनवाई के दौरान उन पर दर्ज एफआईआर को निरस्त करने से अदालत ने इनकार कर दिया था। इसके बाद इन्होंने आज रांची कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

34वें राष्ट्रीय खेल में 28 करोड़ 38 लाख रुपये के घोटाले के आरोप में एसीबी ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें एनजीओसी के कार्यकारी अध्यक्ष आरके आनंद, एसएम हाशमी, पीसी मिश्रा समेत अन्य को नामजद आरोपी बनाया गया था।