Horoscope

Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 3 जनवरी, 2024

मेष

कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। रुके हुए काम किसी रिश्तेदार की मदद से जल्द पूरे हो जायेंगे। किसी कार्य को लेकर मानसिक उलझन रह सकती है, लेकिन सफलता मिलेगी। व्यस्त रहेंगे। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।

वृष

वैवाहिक जीवन उम्दा रहेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बीतेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। कार्यालय जाते समय कोई जरूरी फाइल / कागज भूल सकते हैं। काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। खर्चो पर भी कुछ कंट्रोल करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ का सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन

किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।

कर्क

किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन करेंगे। कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे। परेशानी का हल निकलेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

सिंह

कोई काम पूरा होने में थोड़ी अड़चन आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद फायदेमंद साबित होगी। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। किसी भी तरह के पारिवारिक विवाद से बचना चाहिए। मेहनत रंग लायेगी। यात्रा योग है।

कन्या

दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से लाभ होगा। संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। वह पढ़ा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।

तुला

दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यालय में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग काम सीखने की चाह रखेंगे। सभी काम में सफलता मिलेगी। घर में सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से बहुत खुश रहेंगे।

वृश्चिक

दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। अचानक धन लाभ के मौके भी मिलेंगे।

धनु

दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कार्यालय में किसी सदस्य से थोड़ी बहस हो सकती है। गुस्से पर कंट्रोल रखें। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। दूसरों की बातों में दखल देने से बचना चाहिए। किस्मत का सहयोग मिलेगा।

मकर

दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यालय में काम ज्यादा होने से घर देर से पहुंचेंगे। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में खुद भी उलझ सकते हैं। कार्यों की अधिकता के कारण थकावट महसूस होगी। समस्याएं सुलझ जायेगी।

कुंभ

आर्थिक रूप से प्रगति तय है। धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर ख़ुशी होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। धन में वृद्धि होगी।

मीन

दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम आपको मिलेगा, जिसके लिए बहुत दिनों से उत्सुक थे। विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। भविष्य योजना कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। काम के सिलसिले में यात्रा पर जायेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।