Horoscope

Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 1 जनवरी, 2024

मेष

लाभ पाने के लिए अपनी योग्यता एवं बुद्धिबल का पूर्ण उपयोग करेंगे। इसका परिणाम आशाजनक ही रहेगा। स्वयं के बल पर लिए निर्णय अन्य लोगों के मार्गदर्शन की अपेक्षा अधिक फलदायी सिद्ध होंगे। धन लाभ थोड़े परिश्रम के बाद जरूरत के अनुसार हो जाएगा। उधारी के कारण दिक्कते भी आएंगी। धन को लेकर किसी से तकरार हो सकती है। नौकरी पेशा पर अधिकारी मेहरबान रहेंगे। किसी अन्य की गलती की भरपाई आपको ही करनी पड़ेगी।

वृष

दिन के आरंभ में व्यक्तिगत या घरेलू कार्य में व्यस्त रहेंगे। बेमन से काम करने के कारण कोई त्रुटि भीं होगी। कार्य क्षेत्र पर भी यही हाल रहेगा। मन कही और भटकने के कारण कुछ ना कुछ नुक्स रह जायेगा। लोग आपकी गलती को स्वार्थ सिद्धि के कारण अनदेखा करेंगे। रिश्तेदार या पड़ोसी अपनी उलझनों को सुलझाने के लिये आपकी सहायता मागेंगे। किसी को बिन मांगे सलाह ना दें। धन लाभ मध्याह्न के बाद ही अल्प मात्रा में होगा। जोड़ो में दर्द संबंधित व्याधि सताएगी।

मिथुन

कुछ अकस्मात घटनायें घटित होंगी, इनमें से अधिकांश फायदेमंद ही रहेंगी। भागीदारी के कार्यों में हानि अथवा भागीदारों से अनबन होने की आशंका है। व्यावसाय की गति मंद रहेगी। पुराने व्यवहारों से धन लाभ हो जाएगा। निवेश भविष्य के लिये लाभ देने वाला रहेगा। महिलाएं छोटी बचत से जमा धन एकत्रित होने से प्रसन्न रहेंगी। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति पर खर्च भी करेंगी। धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे।

कर्क

धैर्य रखने की आवश्यकता है। अधिकांश कार्य बनते बनते बिगड़ने से मन में नकारात्मक भाव उत्पन्न होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर जहां लाभ की आशा लगाए हैं, वहां से हानि अथवा अन्य अशुभ समाचार मिलेंगे। भागदौड़ के बाद ही निर्वाह योग्य आय बन पाएगी। कारोबार में जोखिम भूलकर भी ना लें। पारिवारिक वातावरण भी अस्त-व्यस्त ही रहेगा। घर में मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहने के कारण दवाओं पर धन खर्च करना पड़ेगा। महिलाये शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगी।

सिंह

मन को प्रसन्न रखने के प्रसंग बनते रहेंगे। दैनिक जीवन की परेशानियों को गंभीर नहीं लेंगे। अपने हास-परिहास के व्यवहार से आस-पास का वातावरण खुशनुमा बनाएंगे। महिलाएं भी स्नेहीजन मित्रों के साथ समय बिताना अधिक पसंद करेंगी। आपके बड़बोलेपन के कारण किसी के दिल की ठेस भी लग सकती है। स्वयं को ऊंचा दिखाने की भावना मित्र मंडली में मतभेद बनाएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन शुभ रहेगा। धन या अन्य लाभ अचानक होने से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या

दिन विविध परेशानियों से भरा रहेगा। आर्थिक कारणों से भाग दौड़ लगी रहेगी, लेकिन परिणाम विपरीत ही रहेंगे। व्यावसायिक उठा-पटक चैन से नहीं बैठने देंगी। ऊपर से घरेलू उलझने बनने से मन अशांत रहेगा। परिवार के सदस्य आपस में उलझेंगे। महिलाओ में भी धैर्य की कमी रहेगी। बिना तथ्यों को जाने कलह पर उतारू रहेंगी। धन लाभ के लिये किसी की सहायता एवं चापलूसी करनी पड़ेगी। सेहत नरम रहेगी। रक्तचाप अथवा अन्य शारीरिक दर्द की समस्या से ग्रस्त होंगे।

तुला

धार्मिक भावनाएं बलवती रहेंगी। सार्वजनिक अथवा धार्मिक कार्यों के लिए अपने काम धंधं की परवाह नहीं करेंगे। आर्थिक ना सही परन्तु आध्यात्मिक लाभ अवश्य होगा। मन शांत रहने से आस-पास के लोग आपके समीप रहना चाहेंगे। कार्य-व्यवसाय से ज्यादा उम्मीद नहीं लगाए। केवल खर्च निकालने लायक लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। महिलाओं का मन चंचल रहेगा। किसी भी कार्य को एक बार में पूरा नही कर सकेंगी।

वृश्चिक

दिन सुख-सौभाग्य में वृद्धि करेगा। ज्यादा लोभ में पड़ने से बचे अन्यथा शारीरक एवं मानसिक पीड़ा होने की आशंका है। व्यावसायिक क्षेत्र पर सहयोगी वातावरण मिलने का भरपूर लाभ उठा सकेंगे। सहकर्मी बिना मांगे सहयोग करेंगे, परन्तु अंदर स्वार्थी सिद्धि की भावना भी छुपी होगी। धन लाभ आशानुकूल एवं जरूरत के समय पर होने से योजनाएं व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगी। सरकार संबंधित कार्य पूर्ण कर पाएंगे। महिलाएं केवल दिखावे के लिए ही धार्मिक कार्यो में शामिल होंगी।

धनु

दिन भगोन्नति कारक रहेगा, इसका लाभ उठायें। आपका व्यवहार अन्य लोगों के लिए सहायक रहेगा। शीघ्र ही, किसी की बातों में आने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से धोखा हो सकता है। व्यवसाय में पुराने अनुबंध के पूर्ण होने पर धन लाभ होगा। नए अनुबंध भी शीघ्र ही मिलेंगे। विदेशी वस्तुओं के व्यवसाय अथवा अचल संपत्ति से लाभ की अधिक संभावना है। पारिवारिक वातावरण कुछ समय के लिए अशान्त होगा। सेहत उत्तम रहेगी।

मकर

सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पाचन तंत्र अथवा श्वशन संबंधित रोग बढ़ने की आशंका है। समय रहते जांच कराए अन्यथा स्थित गंभीर हो सकती है। आकस्मिक दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वाहन अथवा मशीनरी से सावधानी रखें। व्यवसाय में अनमने मन से काम करना पड़ेगा, जिसके परिणामस्वरूप धन की आमद कम ही रहेगी। नौकरी वालों का कार्य क्षेत्र पर किसी से झगड़ा हो सकता है। धैर्य से काम लें। महिलाएं किसी गुप्त चिंता से व्याकुल रहेंगी।

कुंभ

दिन आपके लिए आनंद के क्षण उपलब्ध कराएगा। जिस भी कार्य को करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। व्यवसाय में भी उन्नति होगी। धन लाभ के स्रोत बढ़ेंगे। नौकरीपेशा भी अतिरिक्त आय बनाने का प्रयास करेंगे। इसमें कुछ हद तक सफल रहेंगे। पैतृक अथवा सरकारी कार्यों में धन ना लगाए। उधार भी किसी को ना दे। महिला वर्ग महत्‍वपूर्ण घरेलू मामलों में मार्गदर्शक बनेगी, परन्तु स्वयं के कार्यों में ढील देंगी। बुजुर्गो से लाभ होगा।

मीन

लाभ के अवसर मिलेंगे। निर्णय लेते समय जल्दबाजी ना करें अन्यथा लाभ हानि में बदल सकता है। कार्य-व्यवसाय या कागजी कार्यों में पारिवारिक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग की कृपा दृष्टि रहने से काम निकालना आसान बनेगा। सरकारी कार्य में भी ढील ना दें अन्यथा अधूरे लटके रहेंगे। घर के सदस्य आपके किसी निर्णय से असमहत हो सकते हैं। थोड़ी मान-गुहार के बाद सहमत भी हो जाएंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।