indian-railway

फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य को लेकर इन ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची रेल मंडल के मुरी-कोटशिला रेलखंड के अंतर्गत फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य हो रहा है। इसे लेकर ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके मद्देनजर कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है।

ट्रेन संख्या 13351 धनबाद – अल्लापुझा एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ 22 जनवरी, 2024 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 1 घंटे 30 मिनट विलंब से धनबाद से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन संख्या 13503 बर्द्धमान – हटिया एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ 22 जनवरी, 2024 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 1 घंटे विलंब से बर्द्धमान से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन संख्या 13320 रांची – दुमका एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ 22 जनवरी, 2024 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 30 मिनट विलंब से रांची से प्रस्थान करेगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।