झारखंड में ब्लैक फंगस के मिले 8 नए मामले, 2 कंफर्म और इतने सस्पेक्टेड

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो रही है, लेकिन ब्लैक फंगस के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को झारखंड में ब्लैक फंगस के 2 नये मरीजों की पुष्टि हुई है। जिनमें दोनों केस रांची में मिले हैं। इससे डॉक्टरों की नींद उड़ गयी है। वहीं 6 सस्पेक्टेड में 4 रांची, 1 पलामू और 1 गढ़वा से मिला है। झारखंड में अब तक ब्लैक फंगस से 20 लोगों की जान चली गयी है, जबकि 15 लोग रिकवर होकर घर जा चुके हैं।

2 नये केस मिलने के बाद ब्लैक फंगस के झारखंड में टोटल 121 मामले हो गये हैं। जिनमें कंफर्म केस 76 हैं और सस्पेकटेड 45 मरीज हैं। जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। आइईसी के नोडल ऑफिसर सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया कि इससे निपटने की पूरी तैयारी है।