चंडीगढ़ में इंडी गठबंधन के साथ हुआ बड़ा खेल, मामला पहुंचा हाईकोर्ट

अन्य राज्य देश
Spread the love

चंडीगढ़। इंडी गठबंधन के साथ चंडीगढ़ में बड़ा खेल हुआ है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर आप और कांग्रेस ने आपस में गठबंधन किया था। इसके बाद भी भाजपा के उम्‍मीदवार ने चुनाव जीत लिया। चंडीगढ़ मेयर चुनाव का विवाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। सुनवाई 31 जनवरी को होगी।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडी गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। यहां भाजपा उम्मीदवार मनोज सोनकर ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव जीता। मेयर चुनाव के लिए आप-कांग्रेस ने आपस में गठबंधन किया था। दोनों पार्टी के साथ आने के बाद भी उन्‍हें चौंकाने वाली हार मिली।

कांग्रेस और आप ने भाजपा को हराने के लिए गठबंधन किया था। उनके पास संख्या बल भी था। चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को 16 वोट मिले, जबकि आप-कांग्रेस उम्मीदवार को सिर्फ 12 वोट ही मिल सके। आप-कांग्रेस के 8 वोट अवैध घोषित कर दिए गए।

सूचना के मुताबिक चंडीगढ़ में अकाली दल के पार्षद ने भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया। ऐसे में चुनाव आप-कांग्रेस बनाम भाजपा-अकाली हो गया था।

चंडीगढ़ एमसी हाउस में मेयर चुनाव को लेकर भारी ड्रामा हुआ। विपक्ष ने पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर गिनती के दौरान डाले गए वोटों पर टिक का निशान लगाने और उनके हस्ताक्षर बनाने का आरोप लगाया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।