एक्सप्रेस ट्रेनों में धराये 288 बेटिकट यात्री धराये, वसूला गया 2 लाख जुर्माना

झारखंड
Spread the love

  • डाल्टनगंज से नगर उटारी के बीच चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान

डाल्टनगंज। डालटनगंज रेलवे स्टेशन से उटारी के बीच लंबी दूरी की विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग चलाया गया। इस अभियान में 288 बेटिकट यात्रियों को अनाधिकृत रूप से यात्रा करते पकड़ा गया। इन यात्रियों से राजस्व 2 लाख 9 हजार 620 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया।

रेलवे के धनबाद रेलखंड के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अहमदाबाद एक्सप्रेस, टाटा-जम्मू तवी, शक्तिपूंज, पलामू एक्सप्रेस में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। सीआईटी बीएम पांडेय ने इसका नेतृत्व में किया।

सीआईटी पांडेय ने बताया कि आलाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार रात भर लंबी दूरी की विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में गहनता से जांच की गई। इसमें इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी। विशेष चेकिंग अभियान में टीटीई कुमार अजय, भरत लाल, दिलीप कुमार, रविन्द्र कुमार दुबे, शशिकांत, बैकुंठ यादव के अलावे आरपीएफ के कई जवान शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।