आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। महिला बोगी में चढ़कर पुरुष सफर करते थे। सोमवार को भी वही हुआ। हालांकि आज पुलिस पहुंच गई। इसके बाद पुरुष पैसेंजर के होश उड़ गये। लगातार मिल रही शिकायत के रेलवे ने यह कदम उठाया था। यह वाक्या झारखंड के लोहरदगा रेलवे स्टेशन का है।
लगातार विभाग को शिकायत मिल रही थी कि ट्रेन की महिला बोगी में पुरुष पैसेंजर चढ़ जाते हैं। सफर करते हैं। इससे महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती है। इस शिकायत के आलोक में 9 मई को थाना प्रभारी डीके सिंह के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने कार्रवाई की!
महिला बोगी से पुरुष यात्रियों को निकाला। उन्हें आरपीएफ पोस्ट ले जाया गया। मोटिवेट किया गया। वहीं, मजिस्ट्रेट द्वारा निर्धारित उचित जुर्माना लेकर सभी को चेतावनी के साथ छोड़ दिया गया। बताया गया कि इस प्रकार की हरकत करते आगे पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के साथ दंडित किया जाएगा।
वहीं पैसेंजर कहा कहना था कि कहीं भी महिला बोगी नहीं लिखा है। इसके कारण वे उसमें चढ़ गये थे। उनकी गलती नहीं है।