सरकार की वायदाखिलाफ से नाराज पारा शिक्षकों का चरणबद्ध आंदोलन 3 दिसंबर से

झारखंड
Spread the love

  • मुख्‍यमंत्री आवास का अनिश्चितकाली घेराव 28 दिसंबर से

रांची। पारा शिक्षकों की राज्य स्तरीय बैठक रांची के मोरहाबादी स्थित दादा-दादी पार्क में 27 नवंबर को बैठक झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले हुई। मौके पर पारा शिक्षकों की मांगों और सरकारी के कदम पर चर्चा हुई। इसमें चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की गई। मुख्‍यमंत्री आवास का अनिश्चितकालीन घेराव 28 दिसंबर से करने का निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता बिनोद बिहारी महतो ने की। संचालन सिद्दीक शेख ने किया। मोर्चा के पदधारियों ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के कारण राज्य के पारा शिक्षकों में आक्रोश है।

बैठक में मुख्य रूप से बिनोद बिहारी महतो, बिनोद तिवारी, सिद्दीक शेख, सिंटू सिंह, विकास कुमार चौधरी, सुमन कुमार, निरंजन दे, बेलाल अहमद, नेली लुकास, शकील अहमद, विरेन्द्र राय, भागवत तिवारी भी शामिल थे।

ये है मांगें

  • राज्य के 62,000 सहायक अध्यापकों को वेतनमान
  • आकलन उत्तीर्ण एवं सीटेट को जेटेट के समतुल्य लाभ
  • सहायक आचार्य शिक्षक नियुक्ति में विभिन्न त्रुटियों का संशोधन
  • 15 नवंबर, 2018 को भाजपा सरकार द्वारा सहायक अध्यापक एवं परिजनों पर रांची एवं राज्य के विभिन्न थानों में किए गए मुकदमे वापस लिये जाए।
  • झारखंड अध्यापक सेवा शर्त नियमावाली मे संसोधन कर अनुकंपा, ईपीएफ का लाभ, शहरी क्षेत्र मे 4% वार्षिक वृद्धि सहित अन्य मांग।

ये चरणबद्ध आंदोलन

  • 3 दिसंब, 2023 को राज्य के सभी सत्ता पक्ष/ विपक्ष विधायक /मंत्री के आवास पर विधानसभा के सभी प्रखंड इकाई की संयुक्त बैठक एवं मंत्री/ विधायक को संयुक्त मांग पत्र सौंपा जाएगा।
  • 10 दिसंबर, 2023 को राज्य के सभी जिलों मे सभी संगठनों की संयुक्त बैठक।
  • 16 दिसंबर, 2023 को राज्य के सभी सहायक अध्यापक के द्वारा ट्विटर अभियान के माध्यम से मांगों को लेकर मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षण कराया जाएगा।
  • 19 दिसंबर, 2023 को एक दिवसीय झारखंड विधानसभा घेराव।
  • 28 दिसंबर, 2023 से अनिश्चितकालीन मुख्यमंत्री आवास घेराव।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।