दिसंबर 2023 में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कब रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। काम की खबर, कृपया ध्यान दें। बैंक से जुड़ा कोई भी काम फटाफट निपटा लें, क्योंकि दिसंबर में 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। साल के आखिरी महीने में हड़ताल, वीक ऑफ और प्रमुख दिवसों के चलते बैंक का कामकाज सिर्फ 13 दिन ही हो सकेगा।

ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉइज एसोसिएशन ने दिसंबर में छह अलग-अलग दिन अलग-अलग बैंकों में हड़ताल का एलान किया है। इसलिए फटाफट बैंक पहुंचकर अपना काम निपटा लें।  

जानें दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

01 दिसंबर- अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों में बैंक की छुट्टी रहेगी।

03 दिसंबर- रविवार।

04 दिसंबर- सेंट फ्रांसिस जेवियर फेस्टिवल के चलते गोवा में बैंक बंद रहेंगे।

09 दिसंबर- महीने का दूसरा शनिवार, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

10 दिसंबर- रविवार।

12 दिसंबर- मेघालय में स्थानीय छुट्टी की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

13-14 दिसंबर- सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

17 दिसंबर- रविवार।

18 दिसंबर- मेघालय में बैंकों में अवकाश।

19 दिसंबर- गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर राज्य के बैंक बंद रहेंगे।

23 दिसंबर- महीने का चौथा शनिवार।

24 दिसंबर- रविवार।

25 दिसंबर- क्रिसमस की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

26 दिसंबर- क्रिसमस समारोह की वजह से मिजोरम, नगालैंड और मेघालय में बैंक की छुट्टियां रहेंगी।

27 दिसंबर- नगालैंड में बैंक की छुट्टी।

30 दिसंबर- योगियों नगवा की वजह से मेघालय में बैंक बंद।

31 दिसंबर- रविवार।

हड़ताल की वजह से बैंक में 6 दिन की छुट्टियां

04 दिसंबर- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की हड़ताल।

05 दिसंबर- बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया की हड़ताल।

06 दिसंबर- केनरा बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की हड़ताल।

07 दिसंबर- इंडियन बैंक और यूको बैंक की हड़ताल।

08 दिसंबर- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र की हड़ताल।

11 दिसंबर- सभी निजी बैंक हड़ताल के चलते बंद रहेंगे।