आजादी के बाद पहली बार छोटा चुनचुरिया में होगा सड़क और पुल का निर्माण

झारखंड
Spread the love

  • सांसद ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 29 करोड़ से बनने वाले 4 सड़कों और 2 पुलों का किया शिलान्यास।

रांची। आजादी के 75 साल बाद ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहली बार छोटा चुनचुरिया से ईचागढ़ तक 8 करोड़ 1 लाख की लागत से सड़क और पुल निर्माण को स्वीकृति मिली है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इसकी स्वीकृति मिली है। रांची सांसद संजय सेठ की पहल पर यह काम हुआ है। सांसद ने 28 नवंबर को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपरोक्त योजनाओं का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि 75 वर्षों का कार्यकाल और सरकार गांव तक नहीं पहुंच सकी, यह दुर्भाग्य है। सौभाग्य यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में देश के गांव से लेकर शहरों तक सड़कों का जाल बिछाया है, वह ऐतिहासिक है। आज यहां के ग्रामीण हृदय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट कर रहे हैं।

मौके पर संसद ने 29 करोड़ की लागत से चार अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें प्रमुख रूप से रुगड़ी से पाड़ाडीह तक सड़क और पुल निर्माण (लंबाई : 9.15 किमी, लागत : 9 करोड़ 33 लाख), टीकर से तिरुलडीह तक सड़क निर्माण (लंबाई : 6.20 किमी, लागत : 4 करोड़ 83 लाख), टीकर से पातकुम तक सड़क निर्माण (लंबाई : 8.87 किमी, लागत : 7 करोड़ 3 लाख) शामिल हैं।

सांसद ने कहा कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों और बड़े पुलों के निर्माण को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंभीर हैं। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने इस देश को पिछड़ेपन की तरफ धकेलने का काम किया है। यही वजह है कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में चलने के लिए सड़कें नहीं है। बरसात में लोगों का आवागमन ठप हो जाता है। सांसद ने कहा कि बहुत जल्द ही इस क्षेत्र को और भी कई योजनाओं की सौगात दी जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।