रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी ने 91 शिक्षकों को किया सम्‍मानित

बिहार देश
Spread the love

पटना। रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी ने शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन सिंह लाइब्रेरी रोड स्थित बीआईए हॉल में किया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र निर्माण में सहयोग के लिए 91 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक, पटना की महापौर श्रीमती सीता साहू, उप महापौर श्रीमती रेशमी चन्द्रवंशी, बिहार विधान परिषद के सदस्‍य प्रो राम बली सिंह, कुलपति रास बिहारी सिंह, राजद के प्रदेश प्रवक्‍ता मृत्युंजय कुमार, पत्रकार ध्रुब कुमार सहित कई अन्‍य थे।

मौक़े पर डॉ शंकर प्रसाद, राजेश कुमार सहनी, अजय प्रकाश, एडवर्ड एल्फ़ोंस, अश्फ़ाक इकबाल, सुभाष बल्लभ, मुकेश राज, अमरेन्द्र कुमार ठाकुर, गोपाल शरण साह, डॉ प्रेम कुमार, पंकज कुमार सिन्हा, राजेश कुमार पांडेय, संजय कुमार अलेबला, डॉ सर्वदेव प्रसाद गुप्ता, मोहित कुमार, परितोष कुमार, प्रियंका रॉय, तरुण रॉय, शुभंगिणी गुप्ता सहित 91 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राजेश राज एवं धन्यवाद राजेश बल्लभ उर्फ़ मुन्ना यादव ने किया। संस्था के अध्यक्ष रवि प्रीत, सचिव पिंकु मेहता, अमित आनंद, कवि सेनी, सचिन शर्मा, अनंत अरोड़ा, राज कुमार राजन, कृष्ण कुमार यादव सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।