“भारत संस्कार” के शिक्षा सप्ताह भव्य समापनः विद्या भारती उच्च विद्यालय, गम्हरिया ने जीता स्कूल ऑफ चैंपियन्स का खिताब

झारखंड
Spread the love

आदित्यपुर। “भारत संस्कार” के शिक्षा सप्ताह के समापन के अवसर पर  देश के विभिन्न प्रांतों के एकल और सामूहिक नृत्य, देशभक्ति गीत, आकर्षक अखंड भारत प्रस्तुति और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

आदित्यपुर स्थित ऑटो कलस्टर में शनिवार को आयोजित इस समापन समारोह के बतौर मुख्य अतिथि एशिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल थे। विशिष्ट अतिथियों में एशिया के वरिष्ठ पदाधिकारी और समाजसेवी दशरथ उपाध्याय, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व शिक्षिका संध्या प्रधान, पवन कुमार अग्रहरि,  सुधांशु सरकार और  सुचिंद्र सिंह थे।

सम्मानित अतिथियों में ममता झा, प्रमिला जी, गोपाल चंद्र झा, यश कुमार साहू और विजय झा थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और सभी ने दीप जलाकर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

भारत संस्कार के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। समारोह का संचालन उपाध्यक्ष एसडी प्रसाद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर नथुनी सिंह ने किया। समारोह को सफल बनाने में उपाध्यक्ष रमेश त्रिपाठी और संगठन सचिव प्रमोद गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अंत में विजयी और प्रतिभागी विद्यार्थियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। इस बार का स्कूल ऑफ चैंपियन्स का खिताब विद्या भारती उच्च विद्यालय, गम्हरिया ने अपने नाम किया।

सीधे यहां से पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।