गागी-खटंगा के चेहल्लुम में अखाडे़धारियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। मैदाने कर्बला में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 अनुयायियों की शहादत के 40वें दिन बाद चेहल्लुम मनाया जाता है। इस मौके पर ईमामबख्श अखाड़ा गागी-खटंगा की ओर से गांव में रविवार को अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें दर्जनों अखाड़ों ने तलवार, भाला, लाठी-डंडे, बरछा आदि का नुमाइशी खेल का प्रदर्शन किया।

नुमाइशी अस्त्र-शस्त्र खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद सदस्य मजीद अंसारी और झामुमो के वरीय नेता निरंजन कालिंदी ने संयुक्त रूप से तलवार भांजकर किया।

मौके पर पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने इस्लाम और मानवता के लिए यजीदियों की यातनाएं सही। कर्बला के मैदान में हुसैन का मुकाबला ऐसे जालिमों से था, जिसकी सरहदें मुल्तान और आगे तक फैली हुई थी। उनके जुल्म को रोकने के लिए इमाम हुसैन आगे बढ़े। शहीद होकर इस्लाम का परचम लहराया। रांची में शहर से गांव तक सभी धर्मों के लोग आपसी भाईचारे के साथ पर्व त्यौहार मनाते हैं, इस परंपरा को बनाए रखने की आवश्यकता है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चान्हो सुकुरहुट्टू व बुढ़मू के बाड़े मनातू के अखाड़ा के खलीफा को संयुक्त रूप से सुबोधकांत सहाय, निरंजन कालिंदी, मजीद अंसारी, समाजसेवी सरफराज आलम राजा, सदर हाजी अब्दुल रहमान, सेक्रेट्रªी इरफान अंसारी, सज्जाद अंसारी, नूरआलम, सलामत अंसारी ने पांच-पांच हजार रुपये नकद व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर आफताब आलम, अकीलुर्रहमान, रांची महानगर के युथ कांग्रेस अध्यक्ष जमील अख्तर, मोहम्मद इस्लाम, तबारक हुसैन, परवेज आलम, लगनलाल महतो, मोहम्मद चाँद, आजम अहमद, मास्टर अलीमुद्दीन आदि शामिल हुए। उन्हें पगड़ी पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में खलिफा सहीद्दीन अंसारी, जेयारत अंसारी, इम्तियाज भारती, जावेद रियाज, शफीक अंसारी, कलीम अंसारी, एकरामुल अंसारी, आजम अंसारी, हसीब अंसारी, राशिद अंसारी, वशीम अंसारी सहित अन्य लोगों की भूमिका रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।