इस message के दावे से फैल रहा भ्रम, जाने पूरा मामला

नई दिल्ली देश पोस्टमार्टम
Spread the love

नई दिल्‍ली। सोशल मीडिया पर एक मैसेज (message) तेजी से वायरल हो रहा है।

इसमें यह दावा किया गया है कि भारत सरकार ने रक्त की आवश्यकता को पूरा करने के लिए ‘ब्लड ऑन कॉल’ लॉन्च किया है।

इसका पैन-इंडिया हेल्पलाइन नंबर 104 है। यह टॉल फ्री नंबर है।

इसमें यह भी दावा किया जा रहा है कि खून की जरूरत होने पर इस नंबर पर फोन करें।

लोगों को 4 घंटे में खून उपलब्‍ध कराई जाएगी। इसके लिए भटकने की जरूरत नहीं है।

एक बोतल खून की कीमत 450 रुपए है और ट्रांसपोर्ट का 100 रुपए देना होगा।

PIB Fact Check में यह दावा भ्रामक पाया गया है।

भारत सरकार ने ऐसी कोई सेवा शुरू नहीं की है।

कुछ राज्यों में इस नंबर का प्रयोग विभिन्न हेल्पलाइन सेवा के लिए किया जाता है।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।