Ranchi के नए सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने किया पदभार ग्रहण, बताई अपनी प्राथमिकता

झारखंड
Spread the love

रांची। रविवार को रांची के नए सिटी एसपी के रूप में राज कुमार मेहता ने पदभार ग्रहण किया। तत्पश्चात उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा विधि व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, पीड़ितों को न्याय दिलाना और  नशीले पदार्थ पर विशेष फोकस रहेगा।

बता दें कि, राजकुमार मेहता इसके पहले गढ़वा, लातेहार, पलामू, रांची समेत अन्य कई जिलों में डीएसपी के पद पर अपना योगदान दे चुके हैं।

वहीं दूसरी ओर आईपीएस चंदन कुमार सिन्हा को रांची जिले का नया एसएसपी बनाया गया है। आईपीएस चंदन कुमार सिन्हा शनिवार को एसएसपी का पदभार ग्रहण किये थे।

सीधे यहां से खबरें पढ़ें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।