Ranchi: बरियातू में अपार्टमेंट की छत से कूदकर महिला ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप

झारखंड अपराध
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के बरियातू थाना के हरिहर सिंह रोड स्थित स्काई डेल अपार्टमेंट के 10वें तल्ले से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान चंद्रेश्वर प्रसाद की पत्नी मधुबाला (49) के रूप में हुई है।

मधुबाला इसी अपार्टमेंट के चौथे तल्ले पर अपने पति चंद्रेश्वर प्रसाद और बच्चों के साथ रहती थीं। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मधुबाला ने आत्महत्या की है या किसी ने उन्हें धक्का दिया है। इसका पता अभी नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल पायेगा।

इस संबंध में चंद्रेश्वर प्रसाद ने बताया कि शनिवार रात तक सब ठीक था। उनकी पत्नी बेटे के साथ सोती थी और वो अकेले सोते थे। रविवार सुबह वो कब घर से बाहर निकली, उन्हें पता ही नहीं चला। अपार्टमेंट के लोगों ने उन्हें जानकारी दी।

सूचना पाकर वो भागे-भागे वहां पहुंचे, तो देखा कि उनकी पत्नी मधुबाला खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी है। पुलिस ने महिला के पति के बयान पर यूडी केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक मधुबाला चंद्रेश्वर प्रसाद की दूसरी पत्नी थीं। पहली पत्नी की मौत के बाद चंद्रेश्वर प्रसाद की मधुबाला से शादी हुई थी। दोनों का एक दस साल बच्चा भी है। चंद्रेश्वर प्रसाद शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं और बिहार के सासाराम के रहने वाले हैं।

सीधे यहां से खबरें पढ़ें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।