Koderma: 24वें एसपी के रूप में अनुदीप सिंह ने पदभार किया ग्रहण

झारखंड
Spread the love

कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले में नए पुलिस कप्तान के रूप में झारखंड कैडर के आईपीएस अनुदीप सिंह ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया। एसपी कुमार गौरव से कोडरमा के 24वें एसपी के रूप में अनुदीप सिंह ने पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण के बाद एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि पुलिस तत्परता और ईमानदारी से कार्य करेगी। व्यवसाय करने वाले लोग निर्भीक होकर अपना कार्य करें। किसी भी तरह की कोई समस्या हो, तो सीधे हमसे संपर्क कर अपनी समस्या रख सकते हैं।

आईपीएस अनुदीप सिंह सीनियर डीएसपी एसआइआरबी खूंटी में तैनात थे। एसपी के रूप में उनकी पहली पदस्थापना कोडरमा हुई है। इनकी गिनती तेज तर्रार अफसरों में होती है।

सीधे यहां से खबरें पढ़ें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।