G-20: पीएम मोदी ने जो बाइडेन से कराया नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन का परिचय, खुद जारी कीं तस्वीरें, देखें

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। जी-20 शिखर सम्मेलन का आज (रविवार) दूसरा दिन है। शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिनर का आयोजन किया था। इसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री समेत कई बड़े अधिकारी शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीर जारी की हैं, जिसमें वह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुख्यमंत्रियों का परिचय करवाते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बनीस, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो भी दिख रहे हैं।

एक तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का परिचय कराते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी दिख रहे हैं।

यहां बता दें कि राष्ट्रपति डिनर में शामिल होने वाले कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सुक्खू इकलौते हैं।

सीधे यहां से खबरें पढ़ें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।