मोरक्कोः भूकंप में 1000 से ज़्यादा लोगों की मौत की पुष्टि, घायलों में कई की हालत बेहद नाजुक

दुनिया
Spread the love

मोरक्को। मोरक्को में शुक्रवार की रात आए शक्तिशाली भूकंप के बाद कम से कम 1000 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मध्य मोरक्को में स्थित देश के चौथे सबसे बड़े शहर मराकेश में 6.8 तीव्रता के भूकंप आया, जिसके बाद देश के कई शहरों में लोग सड़कों पर निकल आए।

मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय ने 1,037 लोगों की मौत और 1,200 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। मंत्रालय ने बताया है कि घायल लोगों में कई लोगों की हालत गंभीर है।

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक़ अधिकतर मौतें देश के दूरस्थ पहाड़ी इलाक़ों में हुई हैं, जहां पहुंचना मुश्किल होता है।