सुतियाम्बे गढ़ ईंद मेला 26 सितंबर को, आयोजन समिति के अध्यक्ष बने रंजीत टोप्पो

झारखंड
Spread the love

  • सुतियाम्बे गढ़ क्षेत्र का पड़हा राजा चुने गए उज्ज्वल पहान

रांची। रांची जिले के पिठोरिया के सुतियाम्बे गढ़ ईंद मेला 26 सितंबर को होगा। इसकी तैयारी को लेकर मेला समिति के संरक्षक बाबूलाल महली की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें करमा परब और ईंद मेला के सफल आयोजन को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में बारह पड़हा, बाइस पड़हा व झीका पड़हा के लोग शामिल हुए।

मेला के आयोजन समिति का कार्यकाल पूर्ण हो जाने के कारण इसका पुनर्गठन किया गया। लगातार तीसरी बार रंजीत टोप्पो को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष सोहराई टोप्पो, उपाध्यक्ष फ्रांसिस लिंडा, योगेन्द्र उरांव, तिर्थनाथ पहान, मतियस उरांव, संदीप मुंडा, रमेश मुंडा, बलराम मुंडा, रजनीचन्द्र पहान, ग्रामप्रधान छोटन मुंडा चुने गए।

महासचिव प्रो भादी प्रकाश उरांव, सचिव सूरज मुंडा, बलेश्वर उरांव, सुरेश उरांव, अभिषेक मुंडा, रंजन पहान, आनंद मुंडा, कोषाध्याक्ष रामु उरांव उपकोषाध्यक्ष सोमा उरांव, संरक्षक पेपला पहान, साधुलाल मुंडा, कमिश्नर मुंडा, लाखो उरांव, बाबूलाल महली, शिव शंकर मुंडा, रतन पहान चुने गए।

कोकदोरो पंचायत के मुखिया उज्ज्वल पहान की घोषणा सुतियाम्बे गढ़ क्षेत्र के पड़हा राजा के रूप में की गई। उन्हें समिति के पदधारियों द्वारा पांरपरिक रीति रिवाज से धोती, गंजी, गमछा देकर व पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया।

ज्ञात हो कि तत्कालीन पड़हा राजा कोकदोरो निवासी सूर्यनारायण पहान के देहांत के बाद यह पद रिक्त था। अध्यक्ष रंजीत टोप्पो ने बताया कि 24 सितंबर को करमा परब, 25 को परना व 26 को एतिहासिक ईंद मेला का भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।