प्रेमी की जान बचाने के लिए प्रेमिका ने दी अपनी एक किडनी, फिर धोखा देकर चला गया शख्स

दुनिया
Spread the love

नई दिल्ली। प्यार में इंसान अपने पार्टनर के लिए कुछ भी कर सकता है, किसी भी हद तक जा सकता है मगर जरूरी नहीं कि रिश्ते में मौजूद दूसरा शख्स भी उतना ही प्यार करता हो जितना पहला करता है।इस बात का सबूत हाल ही में एक महिला ने दिया जिसने अपने पार्टनर से जुड़ी एक हैरान करने वाली घटना के बारे में बताया। महिला ने बताया कि उसने अपने बॉयफ्रेंड की जान बचाने के लिए उसे किडनी दान में दे दी थी मगर शख्स ने उसके बावजूद भी उसे धोखा दे दिया।

द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबकि टिकटॉकर कॉलीन ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें उसने बेहद हैरान करने वाली घटना का जिक्र किया। कॉलीन ने बताया कि 6 साल पहले वो एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। उससे वो बहुत प्यार करती थी मगर शख्स को 17 साल की उम्र से किडनी से जुड़ी गंभीर समस्या थी। इस वजह से उसे डायलिसिस की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। उसकी किडनी सिर्फ सिर्फ 5 फीसदी तक काम करती थी।

कॉलीन अपने बॉयफ्रेंड को अपनी आंखों के सामने मरते नहीं देख सकती थी इसलिए उसने बिना सोचे ही अपने बॉयफ्रेंड को दूसरी किडनी देने का फैसला कर लिया। उसने अपना टेस्ट करवाया और दोनों का ब्लड मैच कर गया और किडनी ऑपरेशन भी सफल हो गया। इतनी बड़ी मदद के बाद आमतौर पर कोई भी इंसान मदद करने वाले का जीवन भर एहसानमंद हो जाता है मगर शख्स ने उसका उल्टा ही किया। उसने कुछ ही महीनों बाद कॉलीन को धोखा दे दिया। उसने युवती से कहा कि वो दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए अमेरिका के लास वेगास जा रहा है मगर वहां से लौटने के बाद उसने कबूल किया कि उसने कॉलीन को धोखा दिया है और दूसरी महिला के साथ उसका अफेयर है। इस घटना के बाद भी कॉलीन ने बॉयफ्रेंड को दूसरा मौका दिया मगर उसके 3 ही महीने बाद शख्स ने फोन कर कॉलीन से रिश्ता तोड़ लिया।