बोकारो के प्रवासी मजदूर की मुंबई में हुई मौत

झारखंड
Spread the love

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के प्रवासी मजदूर की मौत मुंबई में हो गई। मृतक कपड़ा मिल में मजदूरी करता था। मौत की खबर सुनने के बाद से ही परिवार और गांव वाले शोक में हैं।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोनियाटो निवासी खैटा महतो का पुत्र सनु महतो (36) की मौत 12 सितंबर को हो गयी। घटना के कारणों की अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। मृतक मुंबई के कल्याण में कपड़ा मिल में मजदूरी करता था।

मृतक अपने पीछे पुत्री पूनम कुमारी (15), पुत्र अमन कुमार (12) और संदीप कुमार (8) को छोड़ गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन सकते में हैं। गांव वाले भी शोक में हैं।

इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने संवेदना प्रकट की। उन्‍होंने कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है।

अली ने कहा कि रोजी-रोटी की तलाश में परदेस गये प्रवासी झारखंडी मजदूरों की मौत का सिलसिला जारी है। हर रोज झारखंड के किसी न किसी इलाके से प्रवासी मजदूर की दूसरे राज्यों या विदेश में मौत की खबरें आ रही है।

प्रवासी मजदूरों की सबसे ज्यादा तादाद बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग जिले से है। अपना घर छोड़कर परदेस गये इन मजदूरों की जिंदगी तो कष्ट में बीतती ही है, मौत के बाद भी उनकी रूह को चैन नसीब नहीं होता है। किसी की लाश हफ्ते तो किसी को 6 महीने बाद आ पाती है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।