मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर तैयारियां लगभग पूरी

झारखंड
Spread the love

  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त छवि रंजन ने सामग्री कोषांग का किया निरीक्षण

रांची। मांडर विधानसभा उपचुनाव 23 जून 2022 को होने हैं। इसके लिए रांची जिला प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में है। उपचुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों द्वारा तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त छवि रंजन द्वारा 21 जून को सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी मांडर विधानसभा अल्बर्ट बिलुंग, एनडीसी केके अग्रवाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर उपस्थित थे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा पोलिंग पार्टियों को दी जाने वाली मतदान सामग्री के बनाए गए पैकेट की औचक जांच की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

आपको बताएं कि मांडर विधानसभा उपचुनाव-2022 के लिए पोलिंग पार्टियों को 22 जून, 2022 को रवाना किया जाएगा। मोरहाबादी में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से मांडर विधानसभा के सभी पांच प्रखंडों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।