indian-railway

पुनदाग स्टेशन पर भी रुकेगी दुमका-रांची एक्‍सप्रेस, नोट करें टाइम

झारखंड
Spread the love

रांची। पुनदाग स्‍टेशन पर दुमका-रांची-दुमका एक्सप्रेस रुकेगी। ट्रेन का प्रायोगिक ठहराव इस स्‍टेशन पर होगा। रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।

यात्रियों कि सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 13319/13320 दुमका-रांची-दुमका एक्सप्रेस का आद्रा मंडल के पुनदाग स्टेशन पर ठहराया होगा। यात्रा प्रारम्भ 16 सितंबर, 2023 से अगले आदेश तक ट्रेन का प्रायोगिक ठहराव होगा।

ट्रेन संख्या 13319  दुमका-रांची एक्सप्रेस का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 10:44 बजे तथा प्रस्थान 10:45 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 13320 रांची-दुमका एक्सप्रेस का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 15:15 बजे तथा प्रस्थान 15:16 बजे होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।