Jharkhand : रांची एसएसपी सहित कई जिलों के एसपी बदले, आदेश जारी, देखें यहां

झारखंड
Spread the love

रांची (Jharkhand)। झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस का तबादला कर दिया है। इस क्रम में रांची के एसएसपी कौशल किशोर को भी बदल दिया गया है। कई जिलों के एसपी का तबादला भी कर दिया गया है।

पदस्‍थापन की प्रतीक्षा में रहे कई आईपीएस की पोस्टिंग भी कर दी गई है। इसका आदेश गृह विभाग ने 8 सितंबर को जारी कर दिया है।

है यह पूरी सूची

माइकल राज एस : पुलिस उप महानिरीक्षक, विशेष शाखा, रांची

चंदन कुमार सिंह : वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची

किशोर कौशल : रांची से वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर

हरि‍श बिन जमां : रांची ट्रैफिक एसपी से एसपी लोहरदगा

हरविंदर सिंह : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला से एसपी गुमला

ऋषव गर्ग : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मेदिनीनगर से पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जमशेदपुर

कपिल चौधरी : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर से एसपी (ग्रामीण) धनबाद

दीपक कुमार पांडेय : वरीय डीएसपी लोहरदगा से एसपी गढ़वा

अनुदीप सिंह : वरीय पुलिस उपाधीक्षक खूंटी से एसपी कोडरमा

अनिमेष नैथानी : वरीय पुलिस उपाधीक्षक खलारी से एसपी जामताड़ा

राजकुमार मेहता : वरीय पुलिस उपाध्यक्ष हजारीबाग से रांची सिटी एसपी

मनीष टोप्पो : वरीय पुलिस उपाध्यक्ष से पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रांची

आसिफ एकराम : वरीय पुलिस उपाधीक्षक हजारीबाग से पुलिस अधीक्षक (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) रांची

कैलाश करमाली : वरीय पुलिस उपाधीक्षक लातेहार से पुलिस अधीक्षक (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) रांची

पूज्य प्रकाश : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद से पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) रांची

अजय कुमार : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू से पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) रांची

शंभू कुमार सिंह : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टंडवा चतरा से पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) रांची

अजीत कुमार : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बालूमाथ से पुलिस अधीक्षक (नगर) धनबाद

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।