डालटनगंज से होकर गुजर रहा मॉनसून टर्फ, जानें क्‍या होगा असर

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

  • कल दोपहर बाद बदलेगा मौसम का मिजाज
  • दो दिन इन जिलों में भारी बारिश की उम्‍मीद

रांची। मॉनसून टर्फ डालटनगंज से होकर गुजर रहा है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी में 19 अगस्‍त को एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसकी वजह से आने वाले दिनों में झारखंड के कई जिलों में अच्‍छी बारिश होने की संभावना है। मौसम का मिजाज 18 अगस्‍त दोपहर के बाद से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। बारिश में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने 17 जुलाई को दी।

तापमान में गिरावट संभव

आनंद के मुताबिक आने वाले दिनों में भारी बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। राज्‍य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

22 अगस्‍त तक ये स्थिति

18 अगस्‍त को राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

19 और 20 अगस्‍त को राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

21 से 23 अगस्‍त को राज्‍य के कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल उम्‍मीद है।

कल वज्रपात की आशंका

केंद्र के मुताबिक 18 अगस्‍त को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इससे लोगों को सचेत रहना है।

यहां भारी बारिश संभव

19 अगस्‍त को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

20 अगस्‍त को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।