झारखंड को अंतरराष्ट्रीय हॉकी वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मिली मेजबानी, प्रतियोगिता का पहला मैच इस तारीख को

झारखंड
Spread the love

रांची। खुश हो जाओ झारखंडियों। भारत में पहली बार हो रहे वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का जिम्मा झारखंड को मिला है। एशिया हॉकी महासंघ ने इसका शेड्यूल जारी किया है। प्रतियोगिता का पहला मैच 27 अक्टूबर को जापान और मलेशिया के बीच खेला जाएगा, जबकि भारत का पहला मुकाबला 27 अक्टूबर को ही रात 8.30 बजे से थाइलैंड के साथ होगा।

झारखंड सरकार और हॉकी झारखंड ने खेल प्रेमियों के लिए फ्री इंट्री की घोषणा की थी। इस इंटरनेशनल ट्रॉफी में झारखंड की चार खिलाड़ी भी भारतीय दल का हिस्सा हैं। इनमें निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग व संगीता कुमारी शामिल हैं।

सभी मैच रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में एशिया की टॉप छह टीमें मेजबान भारत के साथ जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड भाग ले रही हैं। प्रत्येक दिन तीन मुकाबले खेले जाने हैं।

ये रहा पूरा शिड्यूल

  • 27 अक्टूबर को जापान बनाम मलेशिया-शाम 4 बजे, चीन बनाम कोरिया-शाम 6:15 बजे, भारत बनाम थाईलैंड-रात 8:30 बजे।
  • 28 अक्टूबर को जापान बनाम कोरिया-शाम 4 बजे, थाईलैंड बनाम चीन-शाम 6:15 बजे, भारत बनाम मलेशिया-रात 8:30 बजे।
  • 30 अक्टूबर को कोरिया बनाम मलेशिया-शाम 4 बजे, थाईलैंड बनाम जापान-शाम 6:15 बजे, चीन बनाम भारत-रात 8:30 बजे।
  • 31 अक्टूबर को कोरिया बनाम थाईलैंड-शाम 4 बजे, मलेशिया बनाम चीन-शाम 6:15 बजे, जापान बनाम भारत-रात 8:30 बजे।

सीधे यहां से पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।