Ranchi: पूर्व मंत्री CP SINGH ने सफल की पुस्तक EXAM क्रांति संपूर्ण झारखंड का किया विमोचन, कही ये बात

झारखंड
Spread the love

रांची। सफल की पुस्तक EXAM क्रांति सम्पूर्ण झारखंड का विमोचन रविवार को झारखंड सरकार में रहे पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने रांची स्थित अपने आवास पर किया।

विमोचन को लेकर आयोजित समारोह में बोलते हुए सीपी सिंह ने कहा कि EXAM क्रांति सम्पूर्ण झारखंड झारखंड पर लिखी गई अबतक की पुस्तकों से कई मायनों में काफी अलग और खास है। इस पुस्तक में झारखंड से जुड़े बहुत सारे अनछुए पहलुओं को भी शामिल किया गया है। पुस्तक को सरल, सटीक, सारगर्भित और रोचक बनाने के लिए अनेक प्रयोग किए गये हैं।

इस अवसर पर विशेष रूप से रांची से आए प्रतियोगिता परीक्षाओं के विशेषज्ञ ने कहा कि यह पुस्तक JPSC/JSSC के छात्रों की आवश्यकता के पूर्णतः अनुरूप है और झारखंड से संबंधित शायद ही कोई विषय या क्षेत्र है, जो इसमें न हो। हर विषय क्षेत्र की सूचनाओं को गहराई तक जाकर पूरी प्रमाणिकता के साथ प्रस्तुत किया गया है।

सफल प्रकाशन के निदेशक जितेंद्र सिंह ने पुस्तक को हर क्षेत्र के विशिष्ठ लोगों से मिल रही सराहना और सहयोग के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया है। इस समारोह में सफल परिवार के सदस्यों समेत अनेक कोचिंग संस्थानों के शिक्षक तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सीधे यहां से पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।