रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके स्थित रांची वेटनरी कॉलेज में गुरुवार देर रात जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कॉलेज परिसर में पारंपरिक विधि से जन्माष्टमी पूजन का कार्यक्रम हुआ। सबों ने मिलकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की। आरती में भाग लिया।
इस अवसर पर कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह, डीन वेटनरी डॉ सुशील प्रसाद, डीन पीजी डॉ एमके गुप्ता, शिक्षकों में डॉ प्रवीण कुमार, डॉ एसएस कुल्लू, डॉ नंदिनी कुमारी, डॉ शैलेन्द्र कुमार रजक, डॉ रितु तिर्की सहित छात्र- छात्राओं ने श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।
मौके पर कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने पूरे विश्वविद्यालय परिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं उी। सबों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
डीन वेटनरी डॉ सुशील प्रसाद ने जन्माष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट श्रद्धा एवं विश्वास का पर्व बताया और छात्र – छात्राओं के उत्साह एवं उमंग की सराहना की।
डीन पीजी डॉ एमके गुप्ता ने इसे जीवन में भक्ति भाव एवं आदर्शो के संदेश का अद्भुत क्षण बतलाया। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव का आयोजन कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।