रांची विवि की एनएसएस इकाई कर रहा तीन दिवसीय योग कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

रांची। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा तीन दिवसीय योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह 20 जून से 22 जून तक होगा। आज ‘योग के साथ रहें, घर मे रहें’ विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें रांची विश्वविद्यालय के 8 महाविद्यालय एवं 4 विश्वविद्यालय विभागों के 98 स्वयंसेवकों ने हिस्‍सा लिया।

रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि हताशा एवं निराशा भरे जीवन में योग के माध्यम से उत्साह और आशा का संचार होता है। योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करनी चाहिए। यह शरीर के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि में संजीवनी का कार्य करता है। उन्होंने आयुष मंत्रालय द्वारा दिये गए योग प्रोटोकॉल का आधार पर योग अभ्यास करने की अपील की।

वेबिनार में कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभव चक्रवर्ती, एनएसएस की फलक फातिमा, नेहा कुमारी, दीपा कुमारी, संदीप कुमार, प्रभात कुमार, जसप्रीत बग्गा, सुषमा कच्छप, निकिता सुमन, शुभम गुप्ता, प्रिंस तिवारी आदि ने अपने विचार रखें। संचालन दिवाकर आनंद और धन्यवाद राहुल कुमार साहू ने किया।

तीन दिवसीय योग कार्यक्रम

वेबिनार – 20 जून, 2021

योग प्रोटोकॉल अभ्यास अपने घर से एवं निबंध, पोस्टर, कविता एवं परिवार के साथ योग करते हुए वीडियो को दिए गए व्हाट्सएप पर अपलोड करना – 21 जून, 2021

कार्यक्रम का समापन – 22 जून, 2021

ऑनलाइन समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ कामिनी कुमार होंगी।