सावन मिलन समारोह में आकर्षक वेशभूषा में नजर आईं महिलाएं, प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

अजय सिंह

रांची। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर वास्तु विहार, मेसरा, रांची में सावन मिलन का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। महिलाओं ने सावन मिलन कार्यक्रम पर विभिन्न प्रकार के आकर्षक सुंदर वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत इस पंक्ति से हुई…

मौसम की कोई साजिश है या
नभ की कोई माया है
वर्षों बाद फिर से
सुहाना सावन आया है।
हरियाली में लिपटी धरा
पुष्पों का श्रृंगार किया
इसके मनोहर रूपों का तो
चांद ने भी दीदार किया।
सूरज भी मचलने लगा
अपना तेज लुटाने को
इंद्र धनुष भी छाया है
इस रूप की छटा पाने को
चांदनी भी बोल उठी
हाय ये कैसी माया है
मौसम की गोद देखो
फिर से सावन आया है।

तत्पश्चात महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के गीत संगीत, नृत्य व मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं। इसमें महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बेस्ट श्रृंगार प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय को पुरस्कार दिया गया और जिसकी मेहंदी बेस्ट रही, उसे भी प्रथम, द्वितीय व तृतीय का इनाम दिया गया।

कार्यक्रम में रूबी सिंह, बरसा सिंह, पिंकी जायसवाल, अंजलि मुखर्जी, बबीता सिंह, अन्नु चौरसिया, रानी देवी, माया, खुशबू और ब्यूटी क्वीन ग्रुप की महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।