भारतीय फुटबॉल टीम में झारखंड की 6 बालिका खिलाड़ी शामिल

झारखंड खेल मुख्य समाचार
Spread the love

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। झारखंड के गुमला आवासीय बालिका फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र इंनडोर स्टेडियम की चार महिला खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में किया गया है। सैफ अंडर 19 महिला फुटबॉल में भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश की टीमें भाग ले रही है। भारत का पहला मैच 31 जनवरी को नेपाल के साथ होगा।

साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन के अंतर्गत 31 जनवरी से 7 फरवरी तक नेपाल के काठमांडू शहर में आयोजित सैफ अंडर-19 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026  के लिए 23 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की गई है। इसमें झारखंड की06 बालिकाओं को भारतीय टीम में शामिल किया गया है, जो भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

झारखंड सरकार के खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय बालिका फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र इनडोर स्टेडियम गुमला की 4 खिलाड़ियों एलिजाबेथ लकड़ा, अनीता डुंगडुंग, सूरज मुनि कुमारी और विनीता होरो, आवासी बालिका फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र, हजारीबाग अनुष्का कुमारी एवं स्टार वॉरियर्स रांची से दिव्यानी लिंडा टीम में शामिल की गई हैं।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,खेल मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक आसिफ इकराम, झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाब रब्बानी, खेल उपनिदेशक राजेश कुमार, देवेंद्र सिंह,जिला खेल पदाधिकारी गुमला प्रवीण कुमार, रांची शिवेंद्र सिंह, फुटबॉल कोच बिना केरकेट्टा, सोनी कुमारी, सुशीला कुमारी, बबलू समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK