झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सेवा संघ ने मुख्यमंत्री से मिलकर रखीं ये मांगें

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सेवा संघ (बड़कागांव प्रखंड, जिला हजारीबाग) के एक प्रतिनिधिमंडल ने 4 अगस्‍त को मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा।

मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी सहिया दीदियों को मासिक प्रोत्साहन राशि के बदले वेतनमान, पेंशन का लाभ, सहियाओं के आकस्मिक मृत्यु होने पर 50 लाख रुपये आर्थिक सहयोग दिए जाने सहित अन्य मांगों पर विचार करे।

मुख्यमंत्री ने झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ की दीदियों को उनके उचित मांगों पर यथोचित विचार करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर विधायक दशरथ गगराई, विधायक सुश्री अम्बा प्रसाद, झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सेवा संघ की सहिया दीदी श्रीमती विमला कुमारी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती सरस्वती देवी, श्रीमती सुषमा देवी, श्रीमती गीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।