पति से लड़ाई के बाद प‍त्‍नी ने उठाया ऐसा कदम कि आ गई पुलिस, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

गढ़वा। पति और पत्‍नी का आपस में किसी बात को लेकर लड़ाई होना आम बात है। घर-घर में यह वाक्‍या सुनने और देखने को मिलता है।

पति-पत्‍नी की आपसी लड़ाई का मुद्दों में कई बार तुरंत सुलह हो जाती है। कुछ मामले कोर्ट तक पहुंच जाते हैं।

कोर्ट में मामला पहुंचने पर जज का जोर परिवार को जोड़ने पर होता है। वहां भी आपसी सुलह पर ही जोर दिया जाता है।

झारखंड के गढ़वा जिले में शुक्रवार को पति और पत्‍नी की आपस में लड़ाई हो गई। इसके बाद पत्‍नी ने ऐसा कदम उठा लिया कि पुलिस को आना पड़ा।

दरअसल, लड़ाई के बाद पत्‍नी पेड़ पर चढ़ गई। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों के समझाने के बाद भी महिला पेड़ से उतरने को तैयार नहीं थी।

इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद महिला पेड़ से उतरी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।