Horoscope

today’s horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

today’s horoscope : 25 जुलाई, 2023

मेष

दिन अच्छा व खुशनुमा रहेगा। काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल जाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग फायदा दिलाएगा। ऑफिस के काम में व्यस्त रह सकते हैं। अचानक किसी रिश्तेदार से सम्पर्क हो सकता है। उनसे कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। समय का सदुपयोग करने और भविष्य के बारे में विचार करने की जरूरत है।

वृष

दिन फायदेमंद रहेगा। किसी अपने से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें सफलतापूर्वक निभायेंगे। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों की पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

मिथुन

दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यालय में काम को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है। उसके साथ लंच का आनन्द ले सकते हैं। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।

कर्क

दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। किसी समारोह में जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यालय का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आलस्य महसूस हो सकता है। खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। माता-पिता बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे, जिससे परिवार खुश रहेगा। अधिकारी की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही कोई राय देनी चाहिए। कुछ मामलों में थोड़े भावुक होंगे।

सिंह

दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से मदद मिलेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में पूर्ण सफलता मिलेगी। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सफलता कदम चूमेगी।

कन्या

दिन अनुकूल रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से बड़े फायदे होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला

दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक बात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है, लेकिन जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। परेशानियां दूर होगी।

वृश्चिक

दिन उत्तम रहेगा। अपने दोस्तों के साथ बात कर के खुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें फायदे दिला सकती हैं। कार्य पूरे होने के बाद बढ़िया महसूस करेंगे। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को किसी से जरूरी मामले पर पिता से सलाह करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।

धनु

दिन खुशियों से भरा रहेगा। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो प्रगति की राहे खोल देगा। सभी रूके काम पूरे होंगे।

मकर

किसी दोस्त को जन्मदिन की प्रेषित कर सकते हैं। कार्यालय के किसी नए कार्य के लिये योजना बनाएंगें। जिस भी काम को करना चाहेंगे, वह बड़े आसानी से पूरा होगा। मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। संतान की ओर से सुख मिलेगा।

कुंभ

दिन शानदार रहेगा। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इंजीनियरिंग कर रहे छात्र के लिए दिन शुभ है। कार्यालय में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।

मीन

संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के किसी भी सदस्य से मधुर व्यवहार बनाए रखें। खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं। खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है। इससे थकान महसूस करेंगे। आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है। किसी निकट संबंधी की चिंता सता सकती है। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)