दावा : राशनकार्ड धारकों को इस महीने नहीं मिलेगा गेहूं, केंद्र सरकार ने कही ये बात

नई दिल्ली देश पोस्टमार्टम
Spread the love

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार देश के करीब 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मुहैया करा रही है।

राशन का वितरण कोविड काल से ही किया जा रहा है। इसकी अवधि में लगातार विस्‍तार हो रहा है।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई है।

वीडियो में होली पर महिलाओं को मोदी सरकार द्वारा बड़ा तोहफा देने की बात भी की गई है। दावा किया गया है कि गेहूं की जगह 3 बड़े लाभ मिलेंगे।

‘Technical blog’ नामक #Youtube चैनल के एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 1 मार्च, 2023 से राशनकार्ड धारकों को गेहूं मिलना बंद हो जाएगा।

PIB ने इसका Fact Check किया है। इसमें पाया है कि यह वीडियो फर्जी है।

भारत सरकार द्वारा राशनकार्ड धारकों को गेहूं देना बंद करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

लोग इस तरह के भ्रामक वीडियो या मैसेज से सावधान रहें। इसकी सच्‍चाई जानें बिना किसी को भी इसे नहीं भेंजे।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24।com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।