सपना चौधरी का ‘नंदी के बीर’ लॉन्‍च, थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर, देखें यहां

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। टी सीरीज ने हमेशा रीजनल म्यूजिक को बढ़ावा दिया है। इसी कड़ी में एक हरियाणवी अपबीट सॉन्ग लॉन्च किया है। इसका टाइटल ‘नंदी के बीर’ है। इसमें बिगबॉस 3 फेम सपना चौधरी नजर आ रही है।

सपना के साथ विवेक राघव दिख रहे हैं। यह एक पैपी रोमांटिक नंबर है। नंदी के बीर को नोनू राणा ने गाया है। वीडियो का निर्देशन मणि शेरगिल ने किया है।

राजू गुढ़ा द्वारा लिखित यह गाना इतना शानदार है कि इस पर आप खुद थिरकने से नहीं रोक सकते। यह गाना एक जोड़े के बीच की मजेदार केमिस्ट्री को दर्शाने वाला एक खूबसूरत गाना है।

सपना अपने स्वैग और चार्म से इस गाने में चार चांद लगा रही हैं। इस गाने में सपना बहुत ही सहजता से थिरकती हुई नजर आ रही हैं। यह गाना अब टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।