भोजपुरी स्टार खेसारी लाल कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार, इस गंभीर मामले में गैर जमानती वारंट जारी

बिहार देश
Spread the love

छपरा (सारण)। बड़ी खबर बिहार के छपरा से आ रही है। भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हो गया है। बिहार के छपरा कोर्ट ने एक्टर के खिलाफ 4 साल पुराने केस में ये वारंट जारी किया है।

खेसारी के खिलाफ 2019 में एक जमीन खरीद से जुड़े मामले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। ये मामला छपरा के कोर्ट में चल रहा है। पिछली कई तारीखों से खेसारी कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे।

कोर्ट उनको हाजिर रहने के लिए भी कहा था, लेकिन वो तारीख पर नहीं पहुंचे। जिसके बाद कोर्ट ने उनके नाम का गैरजमानती वारंट निकाल दिया। जिसके आधार पर पुलिस उनको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर सकती है।

खेसारी लाल यादव ने 2019 में अपनी पत्‍नी चंदा देवी के नाम से जमीन खरीदी थी। आरोप है कि इसके भुगतान के लिए जो चेक दिया गया, वो बाउंस हो गया।

इस पर खेसारी के खिलाफ FIR की गई थी। खेसारी को तब कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई थी। इसके बाद खेसारी लगातार तारीख पर नहीं आए, तो अदालत ने खेसारी की अंतरिम जमानत को रद्द करते हुए वारंट जारी कर दिया।