टिप्स ने जारी किया संदीप सुरीला का हरियाणवी ट्रैक ‘क्वीन’

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। टिप्स ने सभी रानियों के लिए अपना नया हरियाणवी ट्रैक ‘क्वीन’ जारी किया। कुमार तौरानी कहते हैं कि इस ट्रैक को दर्शक उतना ही पसंद करेंगे, जितना हम करते हैं।

गायक संदीप सुरीला कहते हैं, ‘टिप्स म्यूजिक के साथ काम करने के लिए शुभकामनाएं। बैनर के तहत रिलीज किए गए गाने की रीच अधिक हैं। गीतकार मुकेश जाजी ने कमाल का गीत लिखा है। इसे समझना आसान हैं। दर्शकों के लिए गीत याद रखना मुश्किल नहीं होगा।‘

संदीप कहते हैं कि संगीत निर्देशक अमन जाजी ने मस्त संगीत दिया है। लगभग हर अवसर के लिए यह गीत। वीडियो निर्देशक अमित चौधरी कहते हैं कि गीत का वीडियो बहुत छोटा लेकिन शानदार है। आप वीडियो देखने के लिए जरूर वापस आएंगे।